
इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के सार्थक प्रयासों से वार्ड क्रमांक 12 में ट्यूबवेल में मोटर डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है। ज्ञात रहे की जनहित से जुड़ी इस समस्या के लिए काफी दिनों से वार्ड क्रमांक 12 के पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर लगातार नगर पालिका में आवेदन के माध्यम से यह मांग करते रहे। कल इसी संदर्भ में पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीक (मुन्ना भैया), अतुल तिवारी के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया गया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के सार्थक प्रयासों से आज बंद पड़े ट्यूबवेल में मोटर डालने का काम प्रारंभ हुआ है। पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय का वार्ड क्रमांक 12 की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गईं।

