
सिवनी मालवा / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अप्रैल की अर्हता तारीख के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नव युवा के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु पुनरीक्षण कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाना है इस संबंध में बी एल ओ एवं संबंधित सुपरवाइजरो की बैठक स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मांगलिक भवन सिवनी मालवा में विजय राय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई पुनरीक्षण पूर्व समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र की डी एस ई जो बीएलओ एप पर प्रदर्शित हो रही है। उनका निराकरण 10 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जिसमें बताया कि जिले का जेंडर रेशों 942 की तुलना में विधानसभा का जेंडर रेशो 926 है जो की काफी कम प्रदर्शित हो रहा है। मतदान केंद्रों के जेंडर रेशों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा में जेंडर रेशों को बढ़ाना आवश्यक है। इस हेतु बताया गया कि जेंडर रेशों अधिक बढ़ने पर एक बीएलओ को राज्य स्तर, 10 बीएलओ को जिला स्तर तथा 50 बीएलओ को विकासखंड स्तर पर आगामी मतदाता दिवस 25 जनवरी 2027 को सम्मानित किया जाएगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अवधि के दौरान नाम जोड़े जाने विलोपित किए जाने संशोधन की कार्यवाही के बारे में मास्टर ट्रेनर्स प्रकाश व्यास द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। नाम जोड़े जाने विलोपित किए जाने हेतु पात्र मतदाताओं का प्रारूप 6 के बारे में आवश्यक दस्तावेज प्रारूप 7 सी नाम विलोपन की कार्यवाही मृत्यु, शिफ्ट, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन की कार्यवाही तथा प्रारूप 8 से संशोधन की कार्रवाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। नाम जोड़ने एवं सुधार हेतु प्राप्त आवेदन के साथ तीन दस्तावेज अलग-अलग प्राप्त करें। आधार कार्ड जन्म तिथि हेतु मान्य नहीं होगा। केवल पता प्रमाणीकरण हेतु मान्य किया जाएगा बैठक में निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई, निर्वाचन मीडिया प्रभारी राममोहन रघुवंशी, सहायक पुष्पराज पटेल समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित थे।

