

नर्मदापुरम / विक्टोरियस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीसीएनए प्रो स्टार इटारसी को शानदार ढंग से हराया। डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और प्रो स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मात्र 79 रन बनाए। जिसे जीसीए के बल्लेबाजों ने दो विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिव्यांश गालर रहे जिन्होंने इस मैच में 5 विकेट प्राप्त किया और साथ ही 15 रनों का महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। मैच का मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ धावक कें. एन. त्रिपाठी नर्मदापुरम संभाग के तेज गेंदबाज और एमपीएल निवाड़ के खिलाडी कार्तिक राजोरिया द्वारा दिया गया। सोमवार का दूसरा मैच कैडबरी इटारसी और अनंत विक्टोरिया के मध्य खेला गया। जिसमें अनंत विक्टोरियस के कप्तान शशांक दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंतु उनकी टीम निर्धारित 15 ओवर में 118 रन ही बना सकी, कैडबरी के बल्लेबाजों ने अपना विजय लक्ष्य प्राप्त किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच कार्तिक रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आध्या तिवारी, प्रतियोगिता के संरक्षक मोहित अग्निहोत्री, माताजी श्रीमती रश्मि तिवारी, विक्टोरियस क्रिकेट टीम के कोच सौरभ चौरसिया, दशरथ गिरी गोस्वामी, महेंद्र चौकसे, नितिन यादव ने दिया। मैच के अंपायर गौरव चौरसिया, आरव गोस्वामी रहे।

