
नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद जिला नर्मदापुरम के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय नेहरू पार्क में सायं कालीन सैर करने हेतु आने वाले गणमान्य नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के लिए परिषद अध्यक्ष अमन दुबे की सक्रिय पहल से निःशुल्क प्याऊ का लोकार्पण किया गया । इस कार्यक्रम में प्रांतीय परिषद की महिला प्रमुख श्रीमती वन्दना शर्मा, सचिव नलिन पटेल, श्रीमती दुर्गा भदौरिया, श्रीमती अमर ज्योति भदौरिया, श्रीमती ज्योति राजपूत, श्रीमती अंजू राजपूत, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, प्रीतम सिंह (पप्पू भईया) भदौरिया सहित नेहरू पार्क के सेवाभावी कर्मचारी अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्रतिदिन प्याऊ के लिए रखे गए जल पत्रों को भरा जाने का दायित्व निर्वहन किया जाएगा । इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित “व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत” महा अभियान के तहत गुटका, तंबाकू, पान मसाला, सिगरेट, शराब आदि से छुटकारा पाने के लिए देश के ख्यातिनाम मार्ग-दर्शकों के उद्बोधन युक्त गाइड जन सामान्य को वितरित कर इस महाअभियान से जोड़ा गया ।

