नर्मदापुरम / माखन नगर तहसील भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रेषित किया गया।
जिसमें प्रमुख मांग हैं….
1. समर्थन मूल्य पर शीघ्र खरीदी की जावे एवं प्रति एकड़ 20 कुंटल खरीदी की जावे।
2. समर्थन मूल्य खरीदी में फ्लेट कांटों से तुलाई अनिवार्य की जावे।
3. नरवाई प्रबंधन के जब तक पर्याप्त मात्रा में संसाधन शासन प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जावे तब तक किसानों के ऊपर एफ आर आई दर्ज करवाना व्यावहारिक नहीं है, इसलिए किसानों के ऊपर किसी भी प्रकार का केस न बनाया जावे।
4. सहकारी समिति यो के ऋण दायगी की तारीख 15 मई की जावे जिससे किसानों को 0% ब्याज दर का लाभ मिल सकेगा।
5. ग्रीष्मकालीन मूंग हेतु पंजीयन किसानों के करायें जावे।
6. तहसील में सभी विधुत सब स्टेशनों के क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर को तय समय सीमा में बदला जावे एवं किसानों को मूंग फसल हेतु 12 घंटे निरंतर विद्युत प्रदाय की जावे।
ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान, तहसील मंत्री गोपाल मीणा, दामोदर पटेल, गोविंद सीठा, शिवम मीणा, केवल मीना, भागीरथ मीणा, डालचंद भारती, सुशील मीणा, कैलाश मीणा, हनु सीठा आदि उपस्थित रहे।

