
सिवनी मालवा / भारतीय जनता पार्टी सिवनी मालवा नगर मंडल द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सांसद कार्यालय सिवनी मालवा-बानापुरा में उत्साह, गरिमा और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान को स्मरण करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी तथा पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की नींव रखी, जो आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, जिला पंचायत सदस्य अजीत मंडलोई, वरिष्ठ नेता अरविंद सोहरोत, जगदीश तिवारी, अमित पटेल, विजय यूरिया नगर महामंत्री तुषार लोवंशी, अतुल बकोरिया, ईश्वर जमीदार, पेंटी कुशवाह, कमलेश लौवंशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मालती गौर, श्रीमती इंदिरा लोवंशी, श्रीमती छाया रघुवंशी, श्रीमती मीनाक्षी बाथव, वंदना पालीवाल, श्रीमती अंजली सोनी, मनोज कपिल, बलवंत सिंह राजपूत, विकास सोनी , रोनी साध, मोहम्मद सफी, पप्पू गौरी, अशोक धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर मंडल के समस्त पार्षदगण, नगर मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

