

इटारसी / जिला कांग्रेस कार्यालय में आज सुबह से ही हलचल तेज रही कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठनों में संगठन को गति देने के लिए कुछ सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके उपलक्ष्य में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पद पर नेहा चावरे परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अन्टू भाटिया, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर अजय अहिरवार एवं किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद पर अखिलेश पटेल (चुन्ना भैया) को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारीयों से आशा की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए जोर-शोर से प्रयास करेंगे एवं उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को एक नई गति प्रदान होगी। कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, शेख रमजान, रामनारायण गौर, पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर , लाली सलूजा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता, अरविंद व्यास, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार, पूर्व पार्षद मुन्ना सिद्दीक, कन्हैयालाल बामने, हरीश मालवीय, भरत सिंह राजपूत, सुशील वाजपेई , जमील अहमद , सतीश पाराशर, अजय पटेल( गुड्डू भैया) चंद्रकांत बहारे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अतुल तिवारी, सुशील बस्तरवार, अनूप गांचले, यूनुस पठान, संतोष बामने, इराफन गोलंदास, निखित गोलंदास, राजीव यादव, बसंत आसरे, सुनील डोंगरे राहुल दुबे, मयंक कलोसिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

