नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस पर बूथ क्रमांक 51, रामकृष्ण नगर बंगाली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता चंदन साहा द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा संगठन का निर्माण, इतिहास, विकास, संगठन का संघर्ष, अपने उद्देश्य और कार्यों को लेकर जनता तथा राष्ट्र के। प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ संगठन की पंच निष्ठा एवं भाजपा की केंद्रीय एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रोहन राजवंशी, राजेश बोस, राज वैध, काशीनाथ मंडल, भूपेंद्र गोस्वामी, नर्मदा मांडवी, सचिन राजवंशी आदि शामिल हुए।

