नर्मदापुरम / आज ईरान इजरायल उस के आपसी लड़ाई की वजह से सम्पूर्ण देश ईधन के संकट से जूझ रहे है, क्योंकि कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश ईरान है, जो आज इसराइल और यू एस से सीधी जंग कर रहा है, जिस वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अन्य देशों में पेट्रोल, डीजल की किल्लत हो गई है। पेट्रोल, गैस के लिए पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है और रेट भी काफी बढ़ गए हैं, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वालों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है । होर्मूज स्टेट से होकर सभी देशों में कच्चा तेल जाता है, जो कि ईरान ने युद्ध के चलते वहां से जहाजों का आवागमन रोक दिया है। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मोज स्टेट को खुलवाने के लिए ईरान को कई तरह के दबाव दिए हैं लेकिन ईरान किसी भी दबाव में ना आकर अपनी बात पर अड़ा हुआ है कि यहां से किसी भी दुश्मन मुल्क के जहाज नहीं निकलेंगे। आज भी सैकड़ो की संख्या में होर्मूज स्टेट में महीने भर से अधिक समय से लंगर डाले जहाज खड़े हैं और उनमें ड्यूटी कर रहे कैप्टन अन्य लोगों की जान पर बन आई है। भारत के होर्मोंज स्टेट में फंसे जहाज कच्चा तेल लेकर भारत आ चुके है हैं। आज इस युद्ध का भारत पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि भारत में एलपीजी गैस भी लोगों के घर में बुकिंग द्वारा पहुंच रही है और डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिन्दूर के अंतर्गत भारत का दम पूरी दुनिया ने देखा था, जब पाकिस्तान की सेना 4 दिन में ही कमजोर हो गईं थी और युद्ध को रोकने के लिए भारत से गिड़गिराने लगे, उसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर हमले बंद किये।

