
सिवनी मालवा / संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वी जयंती 14 अप्रेल को मनाने के लिए शिवपुर के लंदन गार्डन मे सेन समाज के अध्यक्ष विष्णु गेहलोत नाना की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे शिवपुर क्षेत्र से जुड़े सभी ग्रामो के सामजिक बंधु उपस्थित रहे। जिन्हे सम्बोधित करते हुए नाना भैया ने कहा कि समाज से बढ़कर कुछ नही होता है। हम सभी के कुल देवता संत शिरोमणि सेन महाराज है। हम सभी उनके अनुयायी है। 14 अप्रेल को उनकी 726 वी जयंती है। जिसे हम सभी मिलकर बड़े धूमधाम से मनाने के लिए एकत्रित हुए है। जिसके लिए हम सभी को तन मन धन से समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता से यह जयंती मनाने के माध्यम से सभी सामाजिक बंधुओ को एकजुट करना है। हमे इस वर्ष व्रहद स्तर पर सेन जयंती मनाकर सभी सामाजिक बंधुओ को एकजुट करना है। जिसके लिए में आप सभी से निवेदन करता हूँ कि आप सभी इसमे बढ़ चढ़ कर उपस्थित रहकर इसे सफल बनाये। कुंदन श्री वास ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ से कहा कि सेन जी महाराज हम सभी के आदर्श है।उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन लगा दिया। हमे भी उनकी रीति नीति पर चलकर समाज की रूढ़ियों को समाप्त करके समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इसीलिए हम सभी प्रतिवर्ष सेन जयंती मनाते चले आ रहे है। इस वर्ष बड़े स्तर पर सेन जयन्ती मनाने मे आप सभी उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान करे। इस बैठक मे शिवपुर सेन समाज अध्यक्ष राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष नंदकिशोर जायस, सचिव महेंद्र वर्मा, समाज के अनिल सेन, मिश्रीलाल सराठे, नारायण देवड़ा, ओम सराठे, महेश चंदेल, संतोष सहित ग्राम शिवपुर, बिसोनी, रीछी, कोलगाँव, लूचगाव, भिलाड़िया, कुसुमकुई, भैंसादेह आदि ग्रामो के सेन समाज के बंधु उपस्थित रहे।

