
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रविवार को अपने निज निवास स्थित कार्यालय पर सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए वार्ड क्रमांक 21 के ‘विचित्र हनुमान मंदिर रेवा रामायण भजन मंडल’ को भजन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि भजन मंडलियों की सक्रिय भागीदारी समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक पहलें हमारी गौरवशाली परंपराओं और नैतिक मूल्यों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, संतोष मीना, सुन्दर अग्रवाल, विशाल दीवान सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। भजन सामग्री ग्रहण करने हेतु रेवा रामायण मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री भदोरिया के नेतृत्व में उर्मिला सहरिया, पुष्पलता बामलिया, यशोदा सगोरिया, आशा पलिया, अंजना दुबे, मीना नामदेव, ममता गुप्ता, कांति बाथरी, मीना चौबे, काशी वर्मा, शशि श्रीवास्तव, विनीता रघुवंशी, शकुन सांकले और चित्रा शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

