नर्मदापुरम / भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025-26 में आयोजित परीक्षा में प्रांतीय स्तर पर कुमारी दीपिका यादव पिता महेश यादव कक्षा ग्यारहवीं विद्यालय सेठ गुरु प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम की छात्रा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक चंद्र मोहन गौर, डॉ. उमाशंकर पटले एवं शिक्षक के रूप में श्रीमती पुष्पा रघुवंशी वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी उपस्थित हुई। यह पुरस्कार गायत्री शक्तिपीठ भोपाल द्वारा दिया गया।

