

माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति माना गांव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सेक्टर 04 के ग्राम मानागांव में भी पक्षियों हेतु पानी पीने के लिए सार्वजनिक स्थान और वृक्षों पर मिट्टी के सकोरे बांधकर और उनमें जल भरकर सेवा का संकल्प लिया । इस अवसर पर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, शिव शक्ति ट्रेडर्स संचालक बृजमोहन यादव (पूर्व भारतीय सैनिक), सुरेश यादव परामर्शदाता,सुरेंद्र पटेल, पूनमचंद अहिरवार, शुभम् गोस्वामी (गूजरवाड़ा), रुपेश यादव (कोटगांव) एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, चिमनलाल यादव, सुनील यादव, किशोर कहार, ऋषि विश्वकर्मा, दिलीप यादव समिति सदस्य उपस्थित रहे।

