नर्मदापुरम / ब्लॉक केसला के ग्राम भरगदा में आदिवासी कोरकू कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुआ। जिसमें विगत दिवस वन विभाग ने दो आदिवासी चौकीदार को बिना कोई सूचना के, बिना ग्रामसभा को बताये, SDO वन विभाग द्वारा जबरन बंधक बनाया और थर्ड डिग्री टॉरचर करने मारने पीटने का मामला गरमाया और सामूहिक रूप से एकमत होकर कहा आदिवासी समाज के साथ इस प्रकार की घटना की घोर निंदा करते हुए SDO अनिल विश्वकर्मा को बर्खास्त करने की माँग उठी। साथ ही समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार से जोड़ने पर चर्चा किया, साथ ही शराबबंदी की दिशा में कार्य करने सबने अपने अपने सुझाव दिया । बैठक में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद नागले, महासचिव कमलसिंह मवासे, ब्लॉक अध्यक्ष केसला सरवन काजले, ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी मालवा रामकरण लवीसकर, संयोजक जयसिंह बारसकर, सरपंच गुलाबचंद बारसकर, सरपंच अमरनाथ कलमे, पूर्व सरपंच रामप्रसाद बारसकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेमवती मवासे, सुमित सेलुकर, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

