
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सीएमसीएलडीपी की कक्षा में शासकीय महाविद्यालय में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखंड समन्वयक नरेन्द्र देशमुख ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन के लिए शुरू किया गया एक प्रमुख जन आंदोलन है, जो 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित है। इस अभियान का उद्देश्य तालाबों, कुओं, और बावड़ियों का कायाकल्प करना, नदियों को साफ करना और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना है। यह जनभागीदारी से भू-जल स्तर बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने “जल ही जीवन है” एवं ” जल संरक्षण” के इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी चित्रकला एवं रैली के माध्यम से आमजन तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक नरेंद्र देशमुख, डॉ. आई.एस. कनेस, नवांकुर संस्था बज्जरवाड़ा लोक कल्याण समिति के प्रतिनिधि सुरेश यादव, सूर्योदय सामाजिक संस्था से हरीश नामदेव, एक्सीलेंस आर्यंस सेवा समिति से मनीष चतुर्वेदी, विपिन यादव, गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति से नीतिराज सिंह यादव, साथ ही सामाजिक संस्था से नीरज चतुर्वेदी, परामर्शदाता हर्ष तिवारी, राकेश कीर, पूनम मीना, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

