
नर्मदापुरम / साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा लोक नृत्य, कथक नृत्य, गायन एवं अभिनय की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालाखेड़ी एवं हाउसिंग बोर्ड दोनों स्कूल नर्मदापुरम में ये कार्यशाला छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क की जाएगी एवं कार्यशाला की समापन पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसी के साथ दूसरे सत्र में साथी संस्था द्वारा शाम 04 बजे से 7.00 बजे तक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालाखेड़ी में नर्मदापुरम शहर के लोगों के लिए ओपन लोक नृत्य, कथक नृत्य, गायन एवं अभिनय कार्यशाला भी की जा रही है। जिसमें बच्चे महिलाएं एवं सभी आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। समिति सचिव रत्नेश साहू ने बताया कि इन कार्यशाला में त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य अकादमी लखनऊ उ. प्र. से आमंत्रित प्रशिक्षक सुश्री तनुजा ओली सनवाल एवं अवंतिका शर्मा, योगिता त्रिपाठी, कौमुदी श्रीवास्तव द्वारा नृत्य व लोक नृत्य तथा नैतिक सिंह राजपूत एवं दीपक सिंह पोरवाल द्वारा गायन व लोक गीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं सहयोग दीप्ति मिश्रा, मालसी बेमासा, निकिता नाथ गोस्वामी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यशाला में विषेश रूप से पांच अलग अलग राज्यों के लोक नृत्य एवं लोकगीतों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

