
इटारसी / स्थानीय डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इटारसी सिटी ऑफ लव’ ने इंस्टाग्राम पर 2 लाख (200k) फॉलोअर्स पूरे कर नर्मदापुरम जिले के सबसे बड़े सोशल मीडिया पेज होने का गौरव हासिल किया है।
बिछुआ निवासी संस्थापक आकाश पठारिया की डेढ़ साल की मेहनत से यह पेज आज शहर की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय व्यापार की आवाज बन चुका है। आकाश ने बताया कि उनका लक्ष्य वीडियो के माध्यम से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर पहचान दिलाना है। इस उपलब्धि पर उन्होंने समस्त शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है।

