

नर्मदापुरम / नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था म्यूजिक जोन द्वारा “सौहार्द दिवस समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। अल्प समय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली इस संस्था ने संगीत के माध्यम से कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सम्मान और भाईचारे का संदेश देने का सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम “प्यार बांटते चलो” थीम पर आयोजित किया गया, जिसे संस्था के संरक्षक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा को समर्पित किया गया। “कार्यक्रम का शुभारंभ म्यूजिक जोन के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश फौजदार, म्यूजिक जोन के अध्यक्ष असीम विश्वास तथा सी.पी. भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जोन के वरिष्ठ सदस्य पंडित राम परसारई द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इसके बाद पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा एवं समाजसेवी राकेश फौजदार का स्वागत जोन के सभी सदस्यों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जोन के नन्हें कलाकर अनय गौर एवं गंगाराम सोनिया के द्वारा जब हम जबा होंगे जाने कहां होंगे गीता गया गया। इसके बाद दिनेश श्रीवास्तव के द्वारा चल अकेला चल अकेला गीत, अभिलाष दुबे के द्वारा मुझे इश्क है तुझी से, संयम बिल्लोरे के द्वारा कभी यादों में आओ, इसके बाद सभी के द्वारा सामूहिग गीत प्यार बांटते चलो गाकर सभी अतिथियों का स्वागत पुनः किया गया एवं गीत गायन का सिलसिला पुनः शुरू किया गया। जिसमें सुश्री सौम्या एवं सुनील मिश्रा के द्वारा न कजरे की थार न मोतियों के हार, प्रतीक द्विवेदी के द्वारा मैं कभी भुलाता नहीं मेरी मां, सईद कुरैशी के द्वारा सुहानी चांदनी रातें एवं दीवानों से ये मत पूछो, इमरान मिर्जा के द्वारा दिल का भंवर करे पुकार, भाग्यश्री के द्वारा फेरो न मुझसे नजरिया, मुकेश गडवाल के द्वारा में शायर तो नहीं मगर ऐ हंसी, बिनीत राव के द्वारा आज मौसम बड़ा बेईमान है, वैभव शुक्ला एवं प्रतीक द्विवेदी के द्वारा जिंदा रहने के लिये तेरी कमस एक मुलाकात जरूरी है सनम, असीम विश्वास के द्वारा धीरे धीरे सुबहा हुई जाग उठी जिंदगी, मनोज चौधरी के द्वारा जोशे जबानी हाये हाये निकले जिधर से, गिरिजा शंकर शर्मा एवं सौम्या कौशिक के द्वारा तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं, राजेश सिंह के द्वारा सम्हाला है मैंने बहुत अपने दिल को, अजय दुबे के द्वारा गोरी तेरा गांव बडा प्यारा मैं तो गया मारा, राकेश फौजदार, गिरिजा शंकर शर्मा एवं भाग्यश्री के द्वारा छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा, दैनिक भास्कर के सी पी भार्गव के द्वारा तुम मिले दिल खिले और जीने को क्या चाहिये, सौम्या के द्वारा तुम आये तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला, मुन्नू दुबे के द्वारा तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है, वैभव शर्मा के द्वारा तुम अगर साथ देने का वादा करो, मोनू फौजदार के द्वारा मेरी सांसों में बसा है तरा एक नाम गीत गया गया। कार्यक्रम में करावके के सांथ सांथ लाईव कार्यक्रम भी किया गया जिसमें आदित्य परसाई, गोपाला अग्रवाल, रामसेवक शर्मा, आनंद नामदेव, विपुल दुबे निकुंज सैनी, यश मालवीय, प्रसंग तोमर, एवं सझम पाठक के द्वारा ओंठों से छूलो तुम मेरा गीत अमर कर दो गजल गाई गई। जसला रिसोर्ट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. दिनेश श्रीवास्तव के द्वारा पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा के लिये अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया एवं जोन के सभी सदस्यों के द्वारा अभिनंदन पत्र श्री शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर शर्मा, वैभव शर्मा, महेन्द्र चौकसे, अभय वर्मा, अनिल सक्सेना, बिटटू भदौरिया, रोहित गौर, मोनू फौजदार, गोविंद राय, आमीन राईन, राजेश पटेरिया, प्रमोद सोनी, लोकेश तिवारी, मनोज चौकसे गोवर्धन यादव, गोपाल चौकसे, अशोक दुबे, मुन्नू दुबे, प्रशांत दुबे, शिवम द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, राजेश पटेरिया, नवनीत कोहली, सत्यम अदालिया, संयम जैन, मुकेश जैन, अंकित साहू, पीयूष गुप्ता, राजेश बरैरिया, आयुष चौकसे, शैलेन्द्र चौकसे शामिल रहे। साथ ही म्यूजिक जोन के अमित पगारे, अनूप गौर एवं रामकुमार गौर सहित भारी संख्या में कलाकर एवं इनके परिवार के लोग शामिल रहे। शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सईद कुरैशी एवं आभार जोन के संचालक असीम विश्वास के द्वारा किया गया।

