

नर्मदापुरम / जिला प्रशासन की ओर से शास एस एन जी उमावि नर्मदापुरम में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजिन किया गया। इस मेले में जिले के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के द्वारा शैक्षणिक सामग्री स्टेशनरी, पुस्तकें, स्कूल यूनिफार्म आदि सामग्री को रियायती दरों पर कय किया गया। पुस्तक मेले के समापन अवसर पर संसाद राज्य सभा श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित हुई और श्रीमती माया नारोलिया द्वारा पुस्तक मेले में उपस्थित हुये बच्चों तथा अभिभावकों से मुलाकात की तथा मेले का फीडबैक लिया। अभिभावकों तथा बच्चों के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के पुस्तक मेले अवश्य आयोजित होने चाहिए। पुस्तक मेले में सभी पुस्तक तथा स्टेशनरी विकताओं द्वारा लगभग 50 प्रतिशत तक की रियायती दर पर सामग्री को विकेय किया गया। समापन अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया ने अपने संबोधन मे बताया कि यह मध्यप्रदेश शासन की अनुठी पहल है, इस मेले से दुकानदारों में प्रतिस्पर्धा रही, जिसका फायदा बच्चों के पालकों को हुआ। मेले के व्यवस्थित रूप से आयोजन हेतु मार्गदर्शक के रूप में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु जैन, संयुक्त कलेक्टर ब्रिजेन्द्र रावत, अपर कलेक्टर अनिल जैन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधुआ के अथक प्रयास से मेले का सफल संचालन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेले के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति पुस्तक मेले के सहायक नोडल अधिकारी विकम कुमार नरवरिया, संस्था के प्राचार्य संदीप शुक्ला जिला शिक्षा कार्यालय से मनीष कुशवाह, अरविंद तिवारी, अमरीश दुबे, जितेन्द्र जाट, हरवीर गौर आदि उपस्थित थे । पुस्तक मेले में महादेव बुक डिपो, मनीष बुक डिपो, कोणार्क बुक पार्लर, अभिषेक बुक डिपों, जागृति बुक डिपों, अवनि बुक डिपों, रेनवो स्टेशनरी, लवलि बुक डिपो, गुप्ता बुक डिपों, राजा बुक डिपों, सपना ड्रेसेस खुशबू कलेक्शन के संचालकों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को रियायती दर पर सामग्री को बच्चों एवं पालकों को उपलब्ध कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

