
सिवनी मालवा / भारतीय जनता पार्टी सिवनी मालवा नगर मंडल द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह मंडलोई के निवास पर भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त एल्डरमैन अनीता बाथव, कमलेश लोवंशी, देवी कुशवाहा एवं चमन राठौर का पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी संगठन के साथ मिलकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह मंडलोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने वाली पार्टी रही है। नवनियुक्त एल्डरमैन अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए नगर के विकास को नई दिशा देंगे और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस अवसर युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, पवन शुक्ला, चंदू लोवंशी, अमित पटेल, श्रीमति लीना यादव शर्मा, नरेश जायसवाल, अतुल बकोरिया, माखन लोवंशी, कल्लू राठौर, पेंटी कुशवाह, प्रशांत यादव, अन्नू काका, दीपक बताव, मोहम्मद सफी पप्पू गौरी, विकास सोनी एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

