
नर्मदापुरम / वार्ड क्रमांक 04 में आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा पूजन कर सीसी रोड का कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमारी पूनम मेषकर, भाजपा नेत्री शहीन अली, मधु स्वामी, नानकराम कदम, रिंकू जायसवाल, ओपी बड़गूजर, हरिशंकर वरूण, मुकेश यादव, लोकेश माधव सहित वार्डवासी नागरिकगण मौजूद रहे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम का है सीसी रोड निर्माण में तराई का विशेष ध्यान रखें। भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर ने बताया कि करीब 22 लाख से अधिक की राशि से कायाकल्प रोड से दुर्गा मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा कार्य प्रारंभ कराया गया है। यह सड़क नगरीय निकाय मद से बनाई जा रही है। श्री मेषकर ने बताया कि सड़क के बन जाने यहां होने वाली गंदगी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। यह सड़क बहु प्रतीक्षित थी। कार्य प्रारंभ करने पर स्थानीय वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष नीतू यादव और वार्ड पार्षद राजकुमारी पूनम मेषकर का आभार माना। इस दौरान वार्डवासियों ने पुष्पमाला से उनका जोरदार स्वागत किया।

