
नर्मदापुरम / हनोतिया परिवार के पैतृक ग्राम धर्मकुंडी के पास स्थित जीजलवाड़ा, तहसील सिवनीमालवा में हनोतिया परिवार की कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन पूर्ण विधिविधान, आस्था, हर्षोल्लास, कन्या भोज व भंडारा प्रसादी भोग के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में हनोतिया परिवार के सदस्य, हनोतिया परिवार की बहन-बेटियां, दामाद, समाज जन एवं आमंत्रित गण सम्मलित रहे। मंदिर निर्माण का भूमिपूजन विगत वर्ष चैत्र की अष्टमी को हुआ था। मंदिर का निर्माण हनोतिया परिवार उनकी बहन-बेटियों व दामादों की सहयोग राशि से कराया गया। माँ आशापुरा की संगमरमर की मूर्ति का निर्माण नवरत्न मूर्ति म्यूजियम जयपुर से कराया गया व परिवार के सदस्य द्वारा जयपुर पहुंच कर श्रद्धा भाव से माँ की मूर्ति को लाया गया। माँ आशापुरा के मंदिर निर्माण में विशेष प्रयास महेश कुमार हनोतिया रसूलिया एवं जयनारायण हनोतिया इटारसी का रहा।

