
नर्मदापुरम / थाना सिवनी मालवा एवं जिला नर्मदापुरम में लगातार जगह बदल बदल कर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा जुआ खेल रहे व्यक्तियो के विरूद्ध सटीक मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए जुआ खेल रहे आदतन जुआरियो के जुआ खेलने के स्थान का पता कर रेड कार्यवाही कराई गई। दिनांक 02.04.26 को दौराने गस्त के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा रात्रि में टीम का गठन कर जुआ रेड कार्यवाही हेतू रवाना किया। जो ग्राम दतवासा के पास खेत में बने टपरिया में लाइट के उजाले में जुआ खेल रहे। व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा। जिनके नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम (1). अशोक यादव पिता नाथूराम यादव उम्र 45 साल निवासी धरमकुंडी, (2). सजन मुकाती पिता रामसिंह मुकाती उम्र 42 साल निवासी निवासी नंदगाव थाना भेरूंदा जिला सीहोर, (3). राकेश गौर पिता बाबूलाल गौर उम्र 52 साल निवासी ग्राम आवरी थाना डोलरिया बताया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर जुआ खेल रहे आरोपी (1). मुकेश राठौर निवासी बडा मंदिर सिवनीमालवा (2). वीरेन्द्र राठौर निवासी नेमावर (3). दिलीप उर्फ भूरू निवासी चौतलाय (4). गुडडू निवासी इटारसी (5). संजय मालवीय निवासी जमानी मौके से फरार हो गये फरार आरोपियों की तलाश जारी है । आरोपियो से मौके पर नकद 92,300/- रूपये व ताश की गड्डी एवं आरोपियो के मोबाइल विधिवत जप्त किये गए है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रंमाक – 193/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारसकर, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, आरक्षक वीरेन्द्र पंवार, आरक्षक केतन, आरक्षक मुरारी गौर, आरक्षक राहुल सोलंकी की रही है ।

