नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में 4 अप्रैल 2026 को वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक विधायक, प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने महाविद्यालय मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। माँ सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस में राष्ट्रीय राज्य स्तर पर कैंप में सहभागिता, खेल गतिविधिया को पुरस्कृत किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को पुरस्कृत कर गर्व अनुभव कर रहे हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह छात्राएं है जिन्होंने वर्ष भर शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा पाठ्येतर गतिविधियों पारंपरिक खेल, गोद ग्राम, स्वच्छता पखवाड़ा, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस परेड, फायरिंग कैम्प, गौरव दिवस पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं हैं। छात्राएं महाविद्यालय स्तर,जिला स्तर, संभाग स्तर , विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय को गौरान्वित करा रही है । वार्षिक पुरस्कार वितरण छात्रा गौरव दिवस है । वर्ष भर पढ़ाई के साथ-साथ कड़ी मेहनत करने वाली छात्राओं को प्रतिफल पुरस्कार के रूप में प्राप्त होगा। आने वाली छात्राएं इनसे प्रेरित होगी एवं उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त होगा । वार्षिक पुरस्कार वितरण सत्र का अंतिम कार्यक्रम है। महाविद्यालय परिवार एवं सभी प्राध्यापकों के टीमवर्क की सराहना की। डॉ. जैन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मंजिल उन्हें ही मिलती है जो कठोर श्रम को अपनी आदत बना लेते हैं। कामयाबी का रास्ता कठिन जरूर है पर सफलता के शिखर पर पहुंचाता है। जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक ने पुरस्कृत होने वाली छात्रों को सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं प्रतिभाशाली हैं एवं अपनी योग्यता का परचम लहरा रही है। विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आप ऐसे ही मेहनत करते जाएं और हर स्तर पर सफलता प्राप्त करें ऐसी हमारी शुभकामनाएं है।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपनी माता जी की स्मृति में आरडीसी 2026 में सहभागिता करने वाली कुमारी पूनम धुर्वे एवं मान्या अग्रवाल को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनएसएस राज्य स्तरीय कैंप में सुहानी दुबे, सुलोचना अक्के, एडवांस लीडरशिप कैंप तेलंगाना में आयुषी पांडे, सुहानी सौर, दुर्गा यादव। मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट कैंप में पूनम धुर्वे, पायल कहार, दिव्या यादव। स्पेशल नेशनल कैंप में कामना शर्मा। लीडरशिप कैंप टीम बिल्डिंग एडवेंचर कैंप कुमारी वैष्णवी शर्मा को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत होने वाले पारंपरिक खेलों में विजेताछात्राओं भी प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संगीता अहिरवार ने एवं आभार डॉ. हर्षा चचाने किया।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. संध्या राय, डॉ. पी आर मानकर, डॉ. दुर्गेश तेली, श्रीमती मनीषा बाघमारे, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. रीना मालवीय, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. रफीक अली, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. मनीष चन्द्र चौधरी, डॉ. देवहूति खंडाइत, शैलेंद्र तिवारी, देवेन्द्र सैनी, कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकिता तिवारी, निशा शास्त्री, रैनी राजपूत, डॉ. वंदना मगरदे, श्रीमती नीलम चौधरी, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

