

नर्मदापुरम / पुलिस थाना बनखेडी क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्कर के द्वारा सस्ती दाम मे शराब को खरीदकर अपने पास स्टाक कर बिक्री करने की लगातार शिकायत आने से बनखेडी थाना के द्वारा जगह-जगह पर अपने विश्वनीय मुखबिर को मुश्तैद किया गया। इसी बीच शनिवार दिनांक 04/04/2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सूरज सिंह पटेल पिता खुमान सिंह पटेल जाति किरार उम्र 58 साल निवासी ग्राम मछेराखुर्द थाना बनखेडी के द्वारा स्टाक की गई, अवैध शराब को इधर-उधर करने के दौरान मछेरा खुर्द से मनकवाडा के बीच थाना बनखेडी पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सूरज सिंह पटेल के कब्जे से अंग्रेजी शराब 300 क्वार्ट एवं देशी शराब 30 क्वार्टर कुल 330 क्वार्टर शब कुल 59 बल्क लीटर अवैध शराब व एक मोटर सायकल जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय (पुलिस) पिपरिया मोहित यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बनखेडी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सनस, उनि. मनमोहन सिंह ठाकुर, आर. अभिषेक पटेल, आर. आकाश रघुवंशी, सैनिक मनीष पटेल की रही।

