
सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री योजना राज्य भवन योजना अंतर्गत स्वीकृत नवीन निर्माण कार्यों एवं पुराने भवनों के अनुरक्षण मरम्मत कार्यों की संभागवार समीक्षा होगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा 2 अप्रैल 2026 को आयोजित वेवीनार में दिए गए निर्देशों के अनुसार यह समीक्षा 15 अप्रैल 2026 से संभाग बार आयोजित की जाएगी। समीक्षा में विगत 3 वर्षों में स्वीकृत सभी प्रकार के निर्माण कार्य शामिल होंगे।
समीक्षा में शामिल कार्यों के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवीन विद्यालय और सुद्धणी करण कार्य राज्य योजना मद से स्वीकृत नवीन निर्माण, पीएम श्री योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य राज्य योजना मद से कराए गए भवन मरम्मत लघु निर्माण कार्य संबंधी निर्देश दिए गए हैं । अपर संचालक डॉ. मनीष वर्मा ने निर्देशित किया गया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकऔर सहायक यंत्री अपने-अपने जिलों में प्रत्येक निर्माण और मरम्मत कार्य का जिला और विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग और सत्यापन करें। इसके उपरांत प्रत्येक कल का प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा। समीक्षा की तिथियां संबंधित संभाग मुख्यालय द्वारा प्रतीक से निर्धारित कर सूचित की जाएगी। अपर संचालक में स्पष्ट किया है कि इस निर्देश का पालन न करने की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। इस प्रक्रिया के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारी और एडीपीसी को सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक निर्माण कार्य मरम्मत कार्य का फोटो सहित प्रस्तुतीकरण तैयार हो ताकि समीक्षा बैठक में सही और संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

