

नर्मदापुरम / हमारा गाँव संगठन नर्मदापुरम के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि चौकीदार रामचरण चौहान और डोरीलाल लविस्कर को बनापुरा रेंज ले जाकर SDO अनिल विश्वकर्मा एवं उनके सांथियों ने 3 दिन 2 रात बंधक बनाकर मारा और थर्ड डिग्री टॉरचर किया । फ़रियादी केसला थाना और सिवनी मालवा थाना दोनों जगह का दरवाज़ा खटखटा चुके है दोनों थाने वाले ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया । आज सभी आदिवासी संगठन एकत्र होकर SP ऑफिस पहुँचेगे, पुलिस अधीक्षक से मिलकर SDO अनिल विश्वकर्मा के विरुद्ध FIR की मांग करेंगे । श्री धुर्वे ने बताया कि दोनों को जंगल की लकड़ी के संबंध में पूछताछ के लिए ले गए थे।

