
इटारसी / बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 5 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित की गई है। यह बैठक शाम 5:00 बजे संघ के कार्यालय में संपन्न होगी।
समिति के सचिव तुलसीराम कुशवाहा ने बताया कि आगामी ‘मजदूर दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना और रूपरेखा तैयार करने के लिए यह चर्चा रखी गई है। बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

