

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से एमएसडब्ल्यू (MSW) करने वाले पूर्व छात्र सुरेंद्र कुशवाहा ग्राम पंचायत जासरवानी तह बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम में समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई ने उनके भीतर समाज के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सेवा भावना को और मजबूत किया है। वे लगातार समाज के बीच रहकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
सुरेंद्र कुशवाहा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी आयोजित करते हैं, लोगों को शिक्षित करते हैं और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देते हैं।
उनका उद्देश्य है कि समाज में सकारात्मक बदलाव आए और हर व्यक्ति जागरूक होकर आगे बढ़े।
उन्होंने लगभग 2 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से एमएसडब्ल्यू कोर्स पूर्ण किया था, और आज उसी शिक्षा से मिले संस्कार और गुणों का उपयोग समाज हित में कर रहे हैं।
उनकी सोच……
“समाज का भला ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है।”

