
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला टोली के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और पार्टी इस वर्ष अपना 46 वा स्थापना दिवस मनाएगी। अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाएंगे। बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, टोली सदस्य ज्योति चौरे, सुरेन्द्र रघुवंशी, मुकेश चंद्र मैना, लोकेश तिवारी, गोविंद राय, जितेंद्र चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

