
नर्मदापुरम / भोपाल से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम चंदेरी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुबे परिवार द्वारा आयोजित हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दीपक दीक्षित अपने परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने हवन, पूजन-पाठ एवं भंडारे में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर दीपक दीक्षित ने दुबे परिवार एवं ग्राम चंदेरी के समस्त ग्रामवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ग्राम चंदेरी निवासी उमाशंकर दुबे एवं उनके परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित अजय दुबे, पंडित संजय दुबे एवं पंडित पराग शर्मा द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। पूरे ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली। उमाशंकर दुबे ने बताया कि हनुमान जी महाराज का भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य उनके परिवार को प्राप्त हुआ, जिससे उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण हुई। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार के रूप में उमाशंकर दुबे एवं उनके परिवारजन वंदना दुबे, सुनील दुबे, रितु दुबे, संजय दुबे, स्वाति दुबे, अखिलेश दुबे, शालिनी दुबे, संजय तिवारी एवं कविता तिवारी ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके समर्पण और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

