
नर्मदापुरम / नर्मदा क्रिकेट एकेडमी एवं यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट संघ नर्मदापुरम के तत्वाधान में दो माह का क्रिकेट समर कैंप दिनांक 5 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। जो अप्रैल एवं मई माह में आयोजित होना है, जिसमें 8 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी बच्चे अपना पंजीयन करा कर बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं । एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए मनोरंजनात्मक खेलों को कराया जाएगा। जो बच्चों के उम्र के साथ शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से भी लाभकारी होगा। सत्र विशेषज्ञो द्वारा आयोजित किये जाएँगे।
नर्मदापुरम जिले में क्रिकेट को ओर बेहतर बनाने को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय गुप्ता ग्राउंड पर कैंप का आयोजन कर रहा है। नगरपालिका नर्मदापुरम द्वारा इस हेतु पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। समर कैंप हेतु सभी बच्चे करण यादव से स्थानीय गुप्ता ग्राउंड स्टेडियम में प्रातः 7 से 9 बजे तक और सायंकाल 5 से 6 तक संपर्क कर सकते है।

