

इटारसी / दिनांक 2/4/26 गुरुवार को पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निलेश शर्मा एसडीएम इटारसी की अध्यक्षता में पुस्तक मेला के संबंध में मीटिंग रखी गई। जिसमें एसडीएम नीलेश शर्मा का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरज उईके, पीएमश्री प्राचार्य सतीश खालखो इटारसी एवं प्रधान पाठक महेश रायकवार द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। एसडीएम नीरज शर्मा द्वारा पुस्तक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अच्छी और गुणवत्तापूर्ण किताबें उचित दामों में छात्र-छात्राओं को दी जाए। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं की जाए। इस मीटिंग में BEO नर्मदापुरम नीरज उइके, बी आर सी नर्मदापुरम सपना गोलहानी, बी आर सी केसला रतना सोनिया, प्राचार्य कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय इटारसी सतीश खलखो, प्राचार्य रामपुर सरिता गुर्जर , जन शिक्षक रामभरोस यादव, मीरा साहू, अरुणा गौर, प्रधान पाठक, महेश रायकवार, खेल शिक्षक विनोद दुबे, शिक्षक ओपी तिवारी, महेश मालवीय, विनय कुमार सोनिया उपस्थित रहे। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार वर्ष 2026- 27 में इटारसी क्षेत्र में भी पुस्तक मेले का आयोजन का निर्णय लिया गया। इस संबंध में यह मीटिंग रखी गई थी, जिसमें पुस्तक विक्रेता तथा अशासकीय स्कूल के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिसमें पुस्तक विक्रेताओं को मेले में स्टॉल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। पुस्तक मेले का आयोजन पीएम श्री कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में दिनांक 6/4/26 से 8/4/26 तक तीन दिवस पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी पालकों पालकों को सूचित किया गया है कि पुस्तक मेले में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ उठावे।

