
सिवनी मालवा / नगर के हनुमान मंदिरो मे हनुमान जी की जयंती पर हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के हनुमान मंदिरो मे एक दिन पहले से ही अखंड रामायण पाठ प्रारम्भ किया जो दूसरे दिन हनुमान जयंती पर समापन कर विधि विधान से पूजन आरती कर भंडारा किया गया।
संकटमोचन हनुमान मंदिर मे उमड़ी भीड़…..
नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां चलने वाले अखंड रामायण पाठ जो सुबह से लेकर रात 10 बजे तक प्रति मंगलवार और त्योहारों पर किया जाता है। यहां हनुमान जयंती पर सारे दिन रामायण पाठ चलता रहा। वही मंदिर परिसर मे यज्ञ भी किया गया। यहां से हनुमान जी की शोभायात्रा शाम को निकाली गयी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से निकली। जिसका जगह जगह नागरिकों ने पूजन कर स्वागत किया। जो पुनः संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची। जहां महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
रणजीत हनुमान मंदिर में हुआ भंडारा……
न्यायालय परिसर मे स्थित रणजीत हनुमान मंदिर मे अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद पूजन कर महा आरती कर भंडारा किया गया। जिसमे आसपास की कालोनियो के रहवासियों न्यायालय मे आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं और नागरिकों ने उपस्थित रहकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। थाना परिसर मे स्थित हनुमान मंदिर मे स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर कन्या भोज कर भंडारा किया गया। जिसमे नगर के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
शिवसेना कार्यालय में हुआ सुंदरकांड…….
शिवसेना कार्यालय मे हनुमान जयंती पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर के साथ शिवसेनिको ने सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की विधि विधान से पूजन कर महा आरती कर प्रसाद वितरण किया। शिवसेनिको ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस अवसर पर शिवसेंना के नाना भाई, संदेश कुचबंदिया, अमित पेटर, कन्हैया कौशल आदि उपस्थित रहे।
विहिप बजरंग दल ने नगर भंडारा किया………
हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शिव राठौर के नेतृत्व मे नगरपालिका के पीछे स्थित हनुमान मंदिर मे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर विधि विधान से पूजन आरती कर नगर के जयस्तम्भ चौक से महा भंडारा किया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को रोक रोककर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में विहिप सह धर्माचार्य प्रमुख शिव राठौर, प्रवीण अवस्थी, डा. अजय रघुवंशी, किरण राठौर, दुर्गेश उईके, डा.सौरभ रघुवंशी, कुंदन श्री वास, रामबाबू नागेश्वर, उमेश राठौर, घनश्याम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

