नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी में महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को द आर्ट ऑफ लिविंग चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से उपस्थित विशेषज्ञ राजेश पाराशर, संगीता तेंदुलकर, पराग खंदेलकर एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने मंच पर अपनी गरिमा में उपस्थित प्रदान की इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।
प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि महाविद्यालय में सतत मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे छात्राओं एवं महाविद्यालय में कार्यरत स्टाफ को मानसिक तनाव से मुक्त रखा जा सके। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था से आए हुए विशेषज्ञ राजेश पराशर द्वारा सुदर्शन विधि (श्वास नियंत्रण) का अभ्यास कराया गया एवं बताया कि इस विधि के द्वारा नकारात्मक ऊर्जा को कैसे दूर कर सकते हैं। इस कार्यक्रम की प्रभारी जिले की नोडल अधिकारी डॉ. श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग को प्रति माह 5 तारीख को मानसिक रिपोर्ट भेजी जाती है महाविद्यालय का मासिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा परामर्शदाता डॉक्टर आभा वाधवा के द्वारा महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को सतत मेडिटेशन कराया जाता है। इस मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

