नर्मदापुरम / आजकल आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। आज प्रातः नेहरू पार्क के पास कार क्रमांक एमपी 07 CA 1941 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर भी जबरजस्त थी कि जिसकी वजह से पूर्व में नगर पालिका द्वारा लगाए गए डेकोरेटिव पोल जिसके अंदर रंगीन बल्ब लगे थे , को तोड़ती हुई रुक गईं। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि किस वजह से यह हादसा हुआ।

