नर्मदापुरम / सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर में अध्यनरत सक्षम ने कक्षा छठवीं ‘सी’ में अपनी कक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन किया। शुभचिंतकों ने सक्षम की तरक्की की कामना करते हुए उन्हें हृदय की गहराइयों से हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। सक्षम ने विगत वर्ष भी अपनी कक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर स्कूल का और परिवार का नाम रोशन किया था। अब आगे की पढ़ाई सक्षम राजस्थान के कोटा में एलबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू करेंगे। इसके लिए उन्हें पूर्व से ही सफलता प्राप्त करने के लिए परिवार जनों ने आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। बधाई प्रेषित करने वालों में उनकी मां सुमित्रा देवी शर्मा, मामा वीरेंद्र अहिरवार, मामी ज्योति अहिरवार, मामा कमलसिंह, बुआ सरिता अहिरवार, कविता अहिरवार, शीतल अहिरवार, मालती अहिरवार, भाई शेखर, बहन रितु मुस्कान, कंचन सहित अन्य सभी लोगों ने शुभकामना दी।

