
सिवनी मालवा / आज नवांकुर संस्था लक्ष्मी कल्याण सेवा समिति द्वारा दिनाँक 31/03/2026 को जल गंगा सम्बर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति के तहत जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ बासनियां सेक्टर क्रमांक 5, जिला नर्मदपुरम में ग्राम रावन पीपल में स्थित शंकर मंदिर के सामने मेन रोड के पास किया गया। जिससे भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध हो सके । इस हेतु विधिवत रखे हुए जल पात्रों की पूजा कराई गई दीप प्रज्ज्वलित कर जल पात्रों में माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कर कन्याओं का पूजन कर प्रसाद उपस्थित लोगों को वितरण किया गया। ततपश्चात जल मंदिर प्याऊ का उद्धघाटन सम्पन्न हुआ। ग्राम के वार्ड मेंबर पांच के निलेश लौवंशी ने जल पात्रों को नियमित भरकर जलापूर्ति बनाये रखने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था लक्ष्मी कल्याण समिति की अध्यक्षता में ग्राम रावन पीपल के ग्राम वासियों में से श्रीमती विद्या रघुवंशी, श्रीमती पुष्पा रघुवंशी, श्रीमती विनीता रघुवंशी, श्रीमती राधा लौवंशी, श्रीमती कमला रघुवंशी श्रीमती विमला लोवंशी, श्रीमती चिंकी पटेल, श्रीमती प्रेमा रघुवंशी, परामर्शदाता श्यामा रघुवंशी, जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू बीएस डब्ल्यू की छात्रा पूजा साध एवं सपना रघुवंशी भी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा आगामी समय मे जल गंगा सम्बर्धन अभियान के अंतर्गत सभी गतिविधियों का व्यवस्थित रूप से संचालन किया जा रहा है।

