
सिवनी मालवा / नगर पालिका सिवनी मालवा में देवी प्रसाद कुशवाहा को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर कुशवाहा समाज में हर्ष व्याप्त है। इसी उपलक्ष्य में समाज के बंधुओं द्वारा श्री कुशवाहा के निज निवास पर एक विशेष बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवास स्थल पर पहुँचे सामाजिक बंधुओं ने श्री कुशवाहा का आत्मीय स्वागत किया और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों और युवा साथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कुशवाहा की नियुक्ति से समाज का मान बढ़ा है। इस अवसर पर एन.आर. सूरमा, एम.एल. कुशवाहा, के.पी. कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद सूरमा एवं कोमल राम कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रकाश सिधना, किशोर कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, जमना बल्लभ कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, छोटू धपड़िया, महेश सूरमा, नरेंद्र पवार, रवि कुशवाहा,जगदीश कुशवाहा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में देवी प्रसाद कुशवाहा ने अपने निवास पर पधारे सभी वरिष्ठ जनों और सामाजिक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे नगर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

