
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम, हरदा मुख्य मार्ग पर नगर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित भीलट देव धाम में चैत चौदस के अवसर पर परंपरागत छह माही भविष्यवाणी सुनने के लिए बुधवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। नीम के पेड़ के नीचे आयोजित अनुष्ठान में पड़िहार जी महाराज के माध्यम से भीलट बाबा ने आगामी छह माह की भविष्यवाणी कर संकेत दिया। बैशाख और ज्येष्ठ माह में दो बार पानी गिरेगा। ज्यादा वर्षा की शुरुआत आषाढ़ से होगी। आगे ज्येष्ठ माह में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के आसार इस अवधि में रोग बीमारियों का प्रकोप रहेगा। धर्मपुण्य करते रहेंगे तो आने वाले संकट को बाबा डालते रहेंगे। पड़िहार जी ने बाबा का संदेश दोहराया प्रतिवर्ष चैत चौदस और शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर भीलट बाबा पड़िहार जी के शरीर में आकर छह छह महीने की भविष्यवाणी करते हैं। जिसमें हवा पानी फसल व्यापार और जन स्वास्थ्य से जुड़े संकेत शामिल होते हैं, की यात्रा निकालने के बाद भविष्यवाणी सुनाई गई। लगने वाले इस मेले का संचालन किया। आस्था का केंद्र स्थानीय मान्यता में कई लोग भीलट देव को नाग अवतार तो कई योगी संत का अवतार मानते हैं।

