
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिला कार्यालय में नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में नवनियुक्त एल्डरमेनों का बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने स्वागत कर शुभकामनाए दी। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि प्रदेश सरकार व्दारा नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में राजेश अत्रे, ज्योति राजेश रायकवार, हीरामणि भावसार, संतोष मीना, राम नवलानी, अर्चना वर्मा को एल्डरमेन पद पर नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष ने सभी मनोनीत पार्षदों को नगर विकास और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। साथ ही आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर के समग्र विकास में योगदान दें। इस दौरान लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, रूपेश राजपूत, गोकुल पटेल, राजेश रायकवार, राम सागर सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

