
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार नाबालिग बालक / बालिकाओ को दस्तायाब करने में सफलता प्राप्त कर रही है। ज्ञात हो कि 15/12/25 को फरियादिया ने रिपोर्ट किया की उसकी पुत्री उम्र 17 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1003/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज कर विवेचना मे लिया गया जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। वुधवार दिनांक 01/04/26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, अपहृता किसी व्यक्ति के साथ ग्वालटोली में देखी गयी है। सूचना पर त्वरित पुलिस टीम को सिविल ड्रेस में रवाना किया गया एवं ग्वालटोली क्षेत्र में अपहृता की तलाश की गई। तलाशी के दौरान शिवम मेडिकल के सामने संजय नगर ग्वालटोली में अपहृता उम्र 17 वर्ष, एक लड़के के साथ दिखी, जो पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उक्त लड़के एवं अपहृता को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अपहृता को दस्तयाब किया जाकर उक्त लड़के का नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम कैलाश पिता संतोष चौहड़िया उम्र 25 वर्ष नि. भीलपुरा नर्मदापुरम का बताया, जिसे पुलिस हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों एवं कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)m भारतीय न्याय संहिता एवं 5(l),5(j) पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया है। प्रकरण मे आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है, प्रकरण कि विवेचना जारी है । उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह थाना प्रभारी, थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि. राजाराम ठाकुर, सउनि. सविता गंजाम, म. प्र. आर. मनीषा धुर्वे, आर. पंकेश, आर. गजेंद्र, आर. राज यादव एवं आर. पंकज की रही।

