
नर्मदापुरम / वुधवार को एसपीएम नर्मदापुरम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इकाई में (स्थापित 6000 MT) क्षमता की नई पेपर मशीन – 5 द्वारा 7034 MT (स्थापित क्षमता से 17.23% अधिक) का ऐतिहासिक फिनिश्ड उत्पादन लक्ष्य प्राप्त किया है, जो अब तक की एक बड़ी और प्रेरणादायक उपलब्धि है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धि…..
🔹 PM-5 प्लांट : 7034 MT
🔹 ओल्ड प्लांट : 1377 MT
🔹 कुल उत्पादन : 8411 MT (approx)
🌟 ओल्ड प्लांट के उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सराहना की जाती है, जिसने इस समग्र उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संघ द्वारा वेंकटेश कुमार मुख्य महाप्रबंधक एवं अमित कुमार , अपर महाप्रबंधक का विशेष रूप से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो पाई साथ ही
विवेक तनेजा , महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), जी. कृष्ण मोहन , महाप्रबंधक ( मानव संसाधन),
अखिलेश गुप्ता , उप महाप्रबंधक (तकनीकी प्रचालन) एवं सुभाष कुमार , उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) का समस्त कर्मचारियों एवं संघ की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
✨ इस ऐतिहासिक उपलब्धि में संघ एवं समस्त कर्मचारियों की एकजुटता, मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यह सफलता टीमवर्क और सकारात्मक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में इकाई में मिष्ठान वितरण भी किया जा रहा है।
इकाई के सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है।
आप सभी की मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है।
वेंकटेश कुमार मुख्य महाप्रबंधक, एस पी एम, नर्मदापुरम।

