नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत निरंतर वार्ड कमेटी पुनर्गठन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में वुधवार को वार्ड 19 की बैठक अनोखी राजोरिया नेता प्रतिपक्ष नपा के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में देवेंद्र रिठौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, कपिल सैनी, दिनेश भारदेव, कालीचरण, गणेश प्रसाद, मनीराम, गौरव, विनोद, राजेश केवट, जीतू भरदेव, सूरज, आनंद, गौरव, बल्लू, सूरज रिटोरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

