
इटारसी / प्रवीण रघुवंशी (बब्लू भैया) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय पटेल एवं कांग्रेस नेता मुकेश रघुवंशी के नेतृत्व में आज सिवनी मालवा क्षेत्र से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के प्रति आभार प्रकट किया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय का पुष्प हारो के साथ गर्मजोशी से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने नवनियुक्त सिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी (बबलू भैया) को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आशा व्यक्त की कि वह अपने क्षेत्र के सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे के साथ ही सिवनी मालवा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय पटेल, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी, अज्जू नागेश्वर, सचिन पटेल, रोहित रघुवंशी, सिद्धार्थ रघुवंशी, अक्षय गौर, प्रियेश रघुवंशी, गौरव यादव, प्रांजल रघुवंशी, अतुल तिवारी, अमल सरकार, मयंक कालोसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

