नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में प्रवेश उत्सव एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा निवृत्त शिक्षक करण सिंह भदोरिया, जिला पंचायत सदस्य शिवा जैवार, (नायब तहसीलदार तहसील डोलरिया) से आलोक भद्र एवं (भा.ज.पा. युवा मोर्चा अध्यक्ष) योगेंद्र राजपूत एवं गणमान्य अतिथि के रूप में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों को तिलक एवं पुष्प वर्षा तथा निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ज्योति खन्ना, जन शिक्षक आनंद दुबे एवं आभार संस्था प्राचार्य प्रभात दुबे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

