नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 1 अप्रैल 2026 को भवानी प्रसाद मिश्र की जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । 29 मार्च से 4 अप्रैल तक हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्वलन एवं भवानी प्रसाद मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि साहित्य जगत के तीन पुरोधा भवानी प्रसाद मिश्र, हरिशंकर परसाई, माखनलाल चतुर्वेदी हमारे जिले से हैं। भवानी प्रसाद मिश्र की सन्नाटा कविता का सृजन भी यही हुआ था। राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म जयंती 4 अप्रैल को है। इस सप्ताह में हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों संचालित की जा रही हैं । महाविद्यालय के पुस्तकालय एवं विभागीय महाविद्यालय में इन साहित्यकारों की उपलब्ध कृतियों से शोधार्थी एवं विद्यार्थी लाभान्वित हो सकते हैं। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दुबे ने भवानी प्रसाद मिश्र के जीवनवृत्त एवं साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. श्रुति गोखले ने भवानी प्रसाद मिश्र की कविता गीत फरोश एवं आज पानी गिर रहा है कविता का काव्य पाठ किया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की छात्राओं ने सतपुड़ा के घने जंगल कविता का समवेत स्वर में गायन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कीर्ति दीक्षित ने एवं आभार सुश्री काजल बाथरे ने किया। इस अवसर पर शोधार्थी यतींद्र द्विवेदी, वर्षा पुरोहित, खुशबू चौहान, वंशिता चौहान, एचडी शोधार्थी एवं हिंदी विभाग की छात्राएं उपस्थित रही।

