
नर्मदापुरम / पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रजनी यादव एवं पार्षद नरेंद्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर एवं पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे विद्यालय का वातावरण अत्यंत आनंदमय एवं स्वागतपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री का प्रेरणादायक संबोधन भी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को सुनाया गया, जिससे सभी में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा मांडले एवं समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

