नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद की पर्यावरण प्रमुख अमर ज्योति भदोरिया एवं दुर्गा भदौरिया ने पर्यावरण में पक्षियों और जल की महत्ता ओर सदुपयोग विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद की मातृ शक्ति द्वारा एक छोटी सी पहलफ्रेंड्स क्लब जे सदस्यों द्वारा माटी के सकोरे प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मेंपधारे राजकुमारी गंगराड़े और शशिकला गंगराड़े ने सनातन धर्म केअनुसार वैशाख के महीने में जल के दान और जल के दुरूपयोग पर भी अपने विचार रखें। नीरजा फौजदार ने भगवान महावीर जयंती पर भगवान की तपस्या के बारे में सभी को बताया। आयोजन में दुर्गा भदौरिया, अमर ज्योति भदौरिया, नीरजा फौजदार, अरुणा गंगराडे, बबीता विजयवर्गीय, ज्योति कुशवाहा, सुनीता राजेश पाल, ब्रजेश पाल, मीता विजयवर्गीय, शैल राजपूत, पूर्वि गुप्ता, अर्चना सिघंई, निरूपमा अग्रवाल, शिवा सिंह, राधा भदौरिया, तारा राजपूत आदि उपस्थित रहे एवं सभी ने मिलकर आयोजन की तारीफ़ की।

