
सिवनी मालवा / संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वी जयंती 14 अप्रेल को मनाने के लिए सेन समाज की बैठक अध्यक्ष विष्णु गेहलोत नाना भैया की अध्यक्षता में शिव सेना कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक में सेन जी महाराज की जयंती मनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। समाज के अध्यक्ष नाना भैया ने सभी सामाजिक बंधुओ से कहा कि हम पूर्व से सेन जयंती मनाते चले आ रहे है। इस वर्ष सेन जी महाराज की 726 वी जयंती है। जिसे हम सभी सामजिक बंधुओ को ऐतिहासिक रुप से मनाना है। जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के संबंध में नाना भैया ने कहा कि शोभायात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मोती मैरिज गार्डन जायेगी। जहा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा आरती कर विशाल भंडारा किया जाएगा। समाज के कुंदन श्रीवास ने सभी समाजिक बंधुओ से निवेदन किया कि सेन जी महाराज की जयंती के लिए सभी समाज जन अपना तन मन धन से योगदान कर कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने मे सहयोग करे। बैठक मिश्रीलाल सराठे, रामदास गेहलोत, लाला मालवीय, नारायण देवड़ा, अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में सेन बंधु उपस्थित रहे।

